*कौशाम्बी: सब्जियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, सड़क पर बिखरीं सब्जियां*
कौशाम्बी

*कौशाम्बी: सब्जियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, सड़क पर बिखरीं सब्जियां*
कौशाम्बी | सैनी थाना क्षेत्र
सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर ब्रिज पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब कटहल, कुंदरू और परवल से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक कोलकाता से दिल्ली जा रहा था।
हादसे के बाद ट्रक में लदी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। गनीमत रही कि ट्रक चालक रत्नेश कुमार (निवासी इटावा) इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को ट्रक से बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही सैनी पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभालते हुए क्रेन की मदद से ट्रक हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस सड़क पर बिखरी सब्जियों को हटवाकर आवागमन सामान्य कराने में जुटी रही।👉 समय रहते चालक की जान बच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।


