E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कौशांबी में घाटों का निरीक्षण, अवैध खनन पर प्रशासन सख्त*

कौशाम्बी

कौशांबी में घाटों का निरीक्षण, अवैध खनन पर प्रशासन सख्त*

Oplus_131072

कौशांबी जिले में अवैध बालू खनन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने मंझनपुर क्षेत्र के महेवा घाट, महिला घाट (ऐगवा) और पाली गांव में जमीनी निरीक्षण किया।
जांच के दौरान महिला घाट पुल के दोनों किनारों पर अवैध खनन की शिकायतें निराधार पाई गईं। हालांकि, पाली गांव में अवैध बालू खनन की बड़ी परत सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक यहां पुलिस की मिलीभगत से खनन का खेल चल रहा था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कौशांबी थाना प्रभारी और खनन अधिकारी को सख्त कदम उठाने को कहा गया है। साथ ही, खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाते हुए JCB के जरिए अवैध रास्तों को बंद किया जाएगा।
प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि अब माफिया हो या किसी की मिलीभगत—किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। जिन घाटों पर चोरी-छिपे खनन हो रहा है या जहां आंशिक रूप से रोक लगी है, वहां भी पूरी तरह सख्ती लागू की जाएगी। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!