E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी सोशल मीडिया की मदद से भटकी बच्ची सकुशल परिवार से मिली*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी सोशल मीडिया की मदद से भटकी बच्ची सकुशल परिवार से मिली*

Oplus_131072

कौशाम्बी जनपद के चायल क्षेत्र से एक सकारात्मक खबर सामने आई है। चायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास भटकती हुई एक छोटी बच्ची मिलने के बाद उसे सुरक्षित रखने के साथ ही उसकी पहचान के प्रयास शुरू किए गए। बच्ची अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रही थी, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर साझा कर दी।
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद चायल चौकी प्रभारी मनीष पाल और कांस्टेबल नरेंद्र पाल तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित की। इसी दौरान बच्ची के पिता ने सोशल मीडिया पर फोटो देखकर दिए गए संपर्क नंबर पर कॉल किया और अपनी बेटी की पहचान की पुष्टि की।
इसके बाद पुलिस टीम ने आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करते हुए बच्ची को उसके पिता संतोष कुमार पुत्र रोशन लाल, निवासी वार्ड नंबर 4, अम्बेडकर नगर पंचायत चायल, को सकुशल सुपुर्द कर दिया।
इस पूरे घटनाक्रम में सोशल मीडिया और पुलिस की तत्परता से एक परिवार को बड़ी राहत मिली। स्थानीय लोगों ने भी इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!