E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशांबी दुर्गा भाभी सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी, एसपी ने दिए सख्त निर्देश*

कौशाम्बी

*कौशांबी दुर्गा भाभी सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी, एसपी ने दिए सख्त निर्देश*

कौशांबी में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दुर्गा भाभी सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने की, जिसमें जनपद के सभी थाना प्रभारियों व संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।
गोष्ठी के दौरान एसपी ने लंबित मामलों की गहन समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से महिला अपराध, साइबर क्राइम और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामलों में तेजी लाने पर जोर दिया। साथ ही हिस्ट्रीशीटर (HS), गुंडा एक्ट और टॉप-10 अपराधियों के खिलाफ प्रभावी व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसपी सत्यनारायण ने सभी थानों को क्षेत्र में नियमित व प्रभावी गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए, ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।
इसके अलावा, उन्होंने जनता की शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी समाधान पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हो सके। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!