*झांसी में भीषण सड़क हादसा: पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अबान और साथी सोनू की मौत*
झांसी
*झांसी में भीषण सड़क हादसा: पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अबान और साथी सोनू की मौत*
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में कानपुर-झांसी हाईवे पर गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अबान और उसके साथी सोनू की मौत हो गई। यह हादसा पूँछ थाना क्षेत्र में हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अबान अपने जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था। इसी दौरान उनकी कार कानपुर-झांसी हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि अबान और उसके साथी सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पूँछ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में विस्तृत जानकारी और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

