*कौशाम्बी : तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप में मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर बिखरी सब्जियां, चालक बाल-बाल बचा*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी : तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप में मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर बिखरी सब्जियां, चालक बाल-बाल बचा*
कौशाम्बी में बुधवार भोर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। मुंडेरा मंडी से सब्जियां लादकर राजापुर चित्रकूट जा रही एक पिकअप को नेवादा रोड स्थित तिल्हापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में लदी सब्जियां सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गईं और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत रही कि पिकअप चालक इस हादसे में बाल-बाल बच गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल चालक की मदद की और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नेवादा रोड पर तेज रफ्तार भारी वाहनों का संचालन लगातार हादसों की वजह बन रहा है। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।