E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी: 4 साल से परेशान भूमिहीन पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी: 4 साल से परेशान भूमिहीन पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार*

Oplus_131072

कौशाम्बी जनपद में शनिवार को आयोजित चायल तहसील के सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक भूमिहीन पीड़ित ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित मधुकर चौरासिया पुत्र स्वर्गीय छग्गू लाल, निवासी बसुहार, पिछले चार वर्षों से अपनी समस्या को लेकर लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।
पीड़ित ने बताया कि वह भूमिहीन हैं और लंबे समय से न्याय के लिए भटक रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई स्थायी समाधान नहीं मिल सका है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल के माध्यम से कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन इसके बावजूद उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।
शनिवार को चायल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर पीड़ित ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी पीड़ा रखते हुए न्याय की मांग की। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से अपनी समस्या का शीघ्र और निष्पक्ष समाधान करने की अपील की।
प्रशासन की ओर से मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अब देखना होगा कि पीड़ित को कब तक न्याय मिल पाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!