*लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिले अभिनेता संजय दत्त, शिष्टाचार भेंट ने खींचा ध्यान*
लखनऊ
*लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिले अभिनेता संजय दत्त, शिष्टाचार भेंट ने खींचा ध्यान*
लखनऊ: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। यह शिष्टाचार भेंट मुख्यमंत्री आवास पर हुई, जहां दोनों के बीच प्रदेश में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने और निवेश के अवसरों पर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान राज्य में विकसित हो रहे फिल्म सिटी प्रोजेक्ट और शूटिंग सुविधाओं को लेकर भी बातचीत हुई। संजय दत्त ने उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं की सराहना करते हुए सरकार की पहल की प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में फिल्म निर्माताओं को दी जा रही सुविधाओं और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी दी तथा कलाकारों को उत्तर प्रदेश में शूटिंग के लिए आमंत्रित किया।
यह मुलाकात फिल्म इंडस्ट्री और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।