*शादी का झांसा देकर युवती को ले जाने का आरोप, मुंबई में यौन उत्पीड़न का दावा*
कौशांबी
*शादी का झांसा देकर युवती को ले जाने का आरोप, मुंबई में यौन उत्पीड़न का दावा*
कौशाम्बी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसे घर से ले जाने का आरोप लगाया है। युवती का दावा है कि युवक उसे मुंबई और अन्य स्थानों पर लेकर गया, जहां किराये के कमरों में उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया।
युवती ने आरोप लगाया कि युवक उसके पास मौजूद करीब 3 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवरात भी अपने साथ ले गया। आरोप है कि रुपये और जेवर खत्म होने के बाद युवक ने उसके साथ मारपीट की और उसे गांव में छोड़ दिया।
पीड़िता ने युवक के परिजनों पर भी गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर युवती ने पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को प्रार्थना-पत्र देकर एफआईआर दर्ज कर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।
मामले में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें


