E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख*

कौशाम्बी जनपद के कड़ाधाम थाना क्षेत्र अंतर्गत अफजलपुर सातों गांव में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 10 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसानों को भारी नुकसान हो चुका था।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!