E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*प्रयागराज गंगापार के चंदापुर में कोल्ड स्टोर ढहा, अमोनिया रिसाव से हड़कंप, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका*

प्रयागराज

*प्रयागराज गंगापार के चंदापुर में कोल्ड स्टोर ढहा, अमोनिया रिसाव से हड़कंप, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका*

Oplus_131072

प्रयागराज के गंगापार इलाके में स्थित फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां स्थित एक कोल्ड स्टोर अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के बाद कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
प्रशासन द्वारा इलाके को खाली कराया जा रहा है ताकि अमोनिया गैस के प्रभाव से लोगों को सुरक्षित रखा जा सके। फिलहाल बचाव कार्य जारी है और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
अधिक जानकारी का इंतजार है, जैसे ही आधिकारिक पुष्टि होगी, अपडेट जारी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!