*कौशाम्बी में कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी में कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*

कौशाम्बी के रामनाथ सिंह महाविद्यालय, चायल में शनिवार को जिला कबड्डी एसोसिएशन एवं वीकेडी स्पोर्ट्स अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक डॉ. कृष्णा पटेल ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
उद्घाटन मुकाबला साथी मिशन और रमेश सिंह एंड कम्पनी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों की ऊर्जा और खेल भावना ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
इस मौके पर नेपाल सिंह पटेल, अशोक यादव, इंजीनियर गोविंद सिंह पटेल, अनूप सिंह पटेल, प्रदीप विश्वकर्मा, बिहारी लाल और विनोद कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।