E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी अंबावा पश्चिम में डीएम ने गेहूं क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण, किसानों से सरकारी केंद्रों पर बिक्री की अपील

कौशाम्बी

*कौशाम्बी अंबावा पश्चिम में डीएम ने गेहूं क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण, किसानों से सरकारी केंद्रों पर बिक्री की अपील*

मंझनपुर (कौशांबी):
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने बुधवार को तहसील मंझनपुर के ग्राम अंबावा पश्चिम में गेहूं की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेत में क्रॉप कटिंग कराकर उत्पादन का आकलन किया और संबंधित आंकड़ों को सीसीई एग्री ऐप पर अपलोड कराया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे अपनी उपज का विक्रय केवल सरकारी क्रय केंद्रों पर ही करें, जिससे उन्हें उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने बताया कि इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
ग्राम निवासी छत्रपाल के खेत में 43.33 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कराई गई क्रॉप कटिंग में 15.530 किलोग्राम उत्पादन दर्ज किया गया, जो औसतन 35.875 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के बराबर है।
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षति के आकलन में क्रॉप कटिंग के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए यह प्रक्रिया पारदर्शिता और सटीकता के साथ की जाती है।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक सतेंद्र कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार ओम प्रकाश, अपर सांख्यिकीय अधिकारी रविकांत मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!