E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी में दर्दनाक सड़क हादसा डायल 112 में तैनात सिपाही विवेक यादव की मौत*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी में दर्दनाक सड़क हादसा डायल 112 में तैनात सिपाही विवेक यादव की मौत*

कौशाम्बी। जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में डायल 112 सेवा में तैनात सिपाही विवेक यादव की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब उनकी बाइक की आमने-सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सिपाही विवेक यादव मूल रूप से जौनपुर जनपद के निवासी थे और वर्तमान में फतेहपुर जिले में डायल 112 सेवा में तैनात थे। घटना के वक्त वह किसी आवश्यक कार्य से जा रहे थे, तभी सैनी थाना क्षेत्र में यह हादसा हो गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
पुलिस द्वारा ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!