E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी सैनी पुलिस को बड़ी सफलता, टप्पेबाजी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी सैनी पुलिस को बड़ी सफलता, टप्पेबाजी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार*

कौशाम्बी जनपद में सैनी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बैंक के बाहर लोगों को झांसे में लेकर टप्पेबाजी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी बैंक के बाहर आने-जाने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। वे असली नोट दिखाकर भरोसा दिलाते थे और बाद में अखबारी कागज से बनी नोटों की गड्डी थमाकर पैसे लेकर फरार हो जाते थे। इसी तरीके से उन्होंने एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये की ठगी कर ली थी।
मामले की जानकारी मिलने के बाद सैनी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अखबारी कागज से बनी नकली नोटों की गड्डी तथा 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!