*कौशांबी बौद्ध सर्किट फोरलेन सड़क परियोजना में बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर*
कौशाम्बी
*कौशांबी बौद्ध सर्किट फोरलेन सड़क परियोजना में बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर*
कौशांबी। प्रयागराज से कौशांबी को जोड़ने वाली बौद्ध सर्किट की प्रस्तावित फोरलेन सड़क परियोजना के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। सराय अकिल क्षेत्र के करन चौराहे के पास अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाकर रास्ता खाली कराया गया।
इस दौरान उप जिलाधिकारी चायल अरुण यादव स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की। प्रशासन की टीम ने सड़क निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को चिन्हित कर हटाया, जिससे परियोजना के कार्य में तेजी लाई जा सके।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बौद्ध सर्किट सड़क परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वहीं, कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।