E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी में विकास कार्यों की समीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी में विकास कार्यों की समीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश*

कौशाम्बी। जिला अधिकारी ने उदयन सभागार में नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों तथा डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
जिला अधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, 15वां वित्त आयोग, वंदन योजना, नगरोदय योजना तथा सीवरेज व जल निकासी योजना के अंतर्गत कराए जा रहे सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। साथ ही निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में परियोजना अधिकारी को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अधूरे पड़े आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया।
वहीं सहायक अभियंता, जल निगम (नगरीय) को अमृत योजना के अंतर्गत नगर पंचायत पश्चिम शरीरा, कड़ा एवं चायल में संचालित कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
जिला अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी योजनाओं की नियमित समीक्षा कर जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराएं, ताकि आम नागरिकों को योजनाओं का लाभ समय से मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!