*कौशाम्बी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 92 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 92 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए*

कौशाम्बी जनपद में पुलिस की सक्रियता और बेहतर समन्वय का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर विभिन्न कंपनियों के कुल 92 खोए/चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए।
बरामद किए गए इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस द्वारा विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए, जिससे लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
पुलिस अधीक्षक ने इस सफल कार्रवाई के लिए पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराध पर नियंत्रण और आम जनता की सुरक्षा के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
इस पहल से आम नागरिकों का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है, साथ ही यह संदेश भी गया है कि खोए या चोरी हुए मोबाइल को वापस पाने की उम्मीद अब और बढ़ गई है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।