*Teachers Federation of India का टेट अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन*
कौशाम्बी
*Teachers Federation of India का टेट अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन*

कौशाम्बी। टेट अधिसूचना से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता लागू किए जाने के विरोध में Teachers Federation of India के आह्वान पर जनपद कौशाम्बी में शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्राथमिक शिक्षक संघ कौशाम्बी के नेतृत्व में विभिन्न शिक्षक संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री, भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कौशाम्बी को सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कौशाम्बी में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, राम प्रताप लाली तथा एससी-एसटी बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश चौधरी सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना दिया।
धरना-प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने पैदल मार्च निकालते हुए नारेबाजी की और जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में जिले भर से आए हजारों शिक्षकों ने भाग लिया।
शिक्षक संगठनों का कहना है कि टेट अधिसूचना से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता थोपना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है।