*कौशाम्बी: आमने-सामने बाइक की भिड़ंत, मां-बेटी समेत तीन घायल*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी: आमने-सामने बाइक की भिड़ंत, मां-बेटी समेत तीन घायल*
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के लालापुर के पास मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि नन्हू अपनी ससुराल दरिया से पत्नी किरन को लेकर लालापुर स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए चायल सीएचसी भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया।
घटना पिपरी थाना क्षेत्र के लालापुर के पास की बताई जा रही है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

