क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी: दहेज मृत्यु के मामले में वांछित पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी: दहेज मृत्यु के मामले में वांछित पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल*

कौशाम्बी। पिपरी थाना पुलिस ने दहेज मृत्यु के एक चर्चित मामले में कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका के भाई अरविंद कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी बहन को विवाह के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पति एवं ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि 22/23 जून की रात उसकी बहन की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया, ताकि घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके।
शिकायत के आधार पर पिपरी थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने मृतका के पति सूरज पुत्र फूलचंद, निवासी मुरादपुर, थाना पिपरी, जनपद कौशांबी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!