E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी: बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के प्लांट पर दूसरे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी: बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के प्लांट पर दूसरे दिन भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी*

Oplus_131072
Oplus_131072

कौशाम्बी जनपद में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के जयंतीपुर स्थित गिट्टी-बालू मिक्सिंग प्लांट पर आयकर विभाग की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही। बुधवार सुबह कई वाहनों से पहुंची टीम ने प्लांट परिसर को अपने कब्जे में लेकर गहन जांच शुरू की।
सूत्रों के अनुसार, टीम ने प्लांट में मौजूद कर्मचारियों से लंबी पूछताछ की और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। बताया जा रहा है कि फोरलेन सड़क निर्माण से जुड़े ठेकों के वित्तीय लेन-देन की गहराई से पड़ताल की जा रही है।
छापेमारी की कार्रवाई से इलाके में हलचल का माहौल है। आयकर विभाग के अधिकारी फिलहाल जांच प्रक्रिया को लेकर कोई आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं। वहीं, पूरे मामले पर स्थानीय प्रशासन भी नजर बनाए हुए है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!