*कौशाम्बी: दुर्गापुर गांव में सेधमारी, लाखों के जेवरात व नकदी चोरी*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी: दुर्गापुर गांव में सेधमारी, लाखों के जेवरात व नकदी चोरी*

कौशाम्बी जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। अज्ञात चोर पीछे की दीवार में सेध लगाकर घर के अंदर घुस गए और लाखों रुपये के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए।
सुबह घटना की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। कुछ दूरी पर नाले के पास खाली बक्सा मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पीड़ित महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक चोरी में कीमती सोने-चांदी के आभूषण और नगदी शामिल है।
सूचना मिलते ही पिपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा संदिग्धों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले का शीघ्र खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।