क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी: गंगा नदी में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी: गंगा नदी में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप*

कौशाम्बी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र स्थित संदीपन घाट के पास गंगा नदी में एक अज्ञात युवक का शव तैरता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह नदी किनारे पहुंचे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव मिलने की खबर से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों और जनपदों से भी संपर्क कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
पुलिस का कहना है कि शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#स्थान: संदीपन घाट, कोखराज थाना क्षेत्र, कौशाम्बी पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!