E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी: यूपी बोर्ड परीक्षा में ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, सचल दल की सतर्कता से नकल प्रयास विफल*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी: यूपी बोर्ड परीक्षा में ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, सचल दल की सतर्कता से नकल प्रयास विफल*

Oplus_131072

कौशाम्बी जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल कराने की एक बड़ी कोशिश को प्रशासन ने नाकाम कर दिया। प्रथम पाली की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी (मुन्ना भाई) को पकड़ लिया गया।
मामला कड़ा क्षेत्र के श्री छत्रपाल मौर्य इंटर कॉलेज का है, जहां सचल दल ने औचक निरीक्षण के दौरान एक संदिग्ध युवक को दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में पहचान फर्जी पाई गई, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
सचल दल की तत्परता और निगरानी व्यवस्था के चलते नकल कराने की साजिश विफल हो गई। आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परीक्षा केंद्र प्रशासन से भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सख्त निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल के प्रयास पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!