क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल का प्राथमिक विद्यालय सौरई खुर्द में औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल का प्राथमिक विद्यालय सौरई खुर्द में औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश*

कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय सौरई खुर्द का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में निपुण तालिका प्रदर्शित न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक को तत्काल तालिका लगाकर नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कक्षाओं में बच्चों से पढ़ाई, गिनती एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षणिक प्रगति का आकलन किया। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा शासन के मानकों के अनुरूप मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार वर्तमान में विद्यालय में कुल 236 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जबकि चालू शैक्षणिक सत्र में 49 नए विद्यार्थियों का प्रवेश कराया गया है। जिलाधिकारी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!