*कौशांबी पहुंचे मा. राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, विकास कार्यों की समीक्षा की*
कौशांबी
*कौशांबी पहुंचे मा. राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, विकास कार्यों की समीक्षा की*

कौशांबी जनपद के भ्रमण पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मा. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग श्री दिनेश प्रताप सिंह जी ने आज मां शीतला अतिथि गृह, सयांरा में जनपद के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की।
समीक्षा बैठक के दौरान मा. मंत्री जी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से अब तक कराए गए विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा लंबित योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
मा. मंत्री जी ने कृषि, उद्यान, विपणन एवं निर्यात से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करते हुए किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखें तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।