*प्रतापगढ़–कौशांबी–प्रयागराज–रीवा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने एवं अझुवा बाज़ार फ्लाईओवर निर्माण की मांग*
कौशाम्बी
*प्रतापगढ़–कौशांबी–प्रयागराज–रीवा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने एवं अझुवा बाज़ार फ्लाईओवर निर्माण की मांग*

प्रतापगढ़–कौशांबी–प्रयागराज–रीवा को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण राज्य मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने तथा कानपुर–प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर अझुवा बाज़ार में एलिवेटेड फ्लाईओवर/बाइपास के निर्माण की मांग को लेकर माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री जी को एक औपचारिक पत्र सौंपा गया।
यह मार्ग मानिकपुर – सैनी – मंझनपुर – सरायकिल – नंदा का पुरवा के पीपा पुल के माध्यम से उत्तर प्रदेश को मध्य प्रदेश से जोड़ता है। इस मार्ग के राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से क्षेत्र के आवागमन, व्यापार, कृषि परिवहन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा, साथ ही सीमावर्ती जिलों के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
इस अवसर पर कौशांबी से माननीय सांसद श्री पुष्पेंद्र सरोज जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याओं और आवश्यकताओं को मजबूती से रखते हुए माननीय मंत्री जी से इस विषय में सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।
माननीय सड़क परिवहन मंत्री जी ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि संबंधित प्रस्तावों पर यथाशीघ्र आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इस प्रतिनिधिमंडल में श्री फ़ैज़ सैफ़ी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, वर्ल्ड पीस हार्मोनी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने क्षेत्रीय विकास और जनहित के दृष्टिकोण से इस मांग को अत्यंत आवश्यक बताया।
यह पहल क्षेत्र के लाखों नागरिकों के लिए बेहतर सड़क संपर्क, सुरक्षा और विकास के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगी।