कौशाम्बी में अत्यधिक ठंड के चलते स्कूलों का समय बदला
कौशाम्बी
कौशाम्बी में अत्यधिक ठंड के चलते स्कूलों का समय बदला
कौशाम्बी जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बड़ा निर्णय लिया है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के समस्त बोर्डों द्वारा संचालित विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार अब सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य बोर्डों के विद्यालय प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को ठंड से बचाव के उचित इंतजाम के साथ विद्यालय भेजें।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए आगे भी आवश्यकतानुसार निर्णय लिया जा सकता है।