*कौशाम्बी ओवरलोड वाहनों की चेकिंग के दौरान टीम पर हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी ओवरलोड वाहनों की चेकिंग के दौरान टीम पर हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार*

कौशाम्बी जिले के चायल तहसील क्षेत्र स्थित कसेंदा में ओवरलोड मोरम वाहनों की चेकिंग के दौरान खान विभाग की टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 29 मार्च को भारत पेट्रोलियम टंकी के पास खान निरीक्षक की टीम ओवरलोड वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान वाहन चालकों और कुछ अन्य लोगों ने एकजुट होकर टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में खान निरीक्षक समेत कई अधिकारी घायल हो गए थे।
घटना के बाद थाना पिपरी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार शाम करीब 4 बजे बलवन्त सिंह यादव, मान सिंह यादव, रवि सिंह पटेल और पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।
