E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*राष्ट्रीय पशु रोग नियन्त्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका–मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ*

कौशाम्बी

*राष्ट्रीय पशु रोग नियन्त्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका–मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ*

कौशांबी के जिला अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय पशु रोग नियन्त्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका–मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के तहत बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा सचल वाहनों को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह अभियान जनपद में पशुओं को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस अभियान के माध्यम से जनपद के समस्त ग्रामों में पशुपालकों के पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा, जिससे पशुधन की उत्पादकता बढ़ेगी एवं पशुपालकों की आय में सुधार होगा।
जनपद के सभी पशुपालकों से अपील की जाती है कि वे टीकाकरण दलों का पूर्ण सहयोग करें तथा अपने समस्त पशुओं में खुरपका–मुंहपका रोग से बचाव हेतु टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि पशुधन स्वस्थ एवं सुरक्षित रह सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!