E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*अनियंत्रित ट्रैक्टर हादसे में चालक की मौत, परिवार में कोहराम*

कौशाम्बी

*अनियंत्रित ट्रैक्टर हादसे में चालक की मौत, परिवार में कोहराम*

कौशांबी (तिल्हापुर मोड़) – सराय अकिल थाना क्षेत्र के भावापुर तिलगोड़ी नरवा स्टेडियम के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में ट्रैक्टर से कूद गया, लेकिन वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। गंभीर रूप से घायल चालक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चायल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग और पुलिस पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान गौतम (लगभग 30 वर्ष) पुत्र बलवंत, निवासी गोमदापुर गौरा के रूप में हुई है। वह स्थानीय ईट भट्टे में ट्रैक्टर चालक का काम करता था। घटना के दिन वह ट्रैक्टर लेकर डीजल भरवाने पेट्रोल पंप गया था और वापस ईट भट्टे लौट रहा था। तिलगोड़ी नरवा स्टेडियम के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया। बचने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर से कूद गया, लेकिन दुर्भाग्यवश ट्रैक्टर उसके ऊपर से गुजर गया और पलट गया।

मृतक की शादी पांच साल पहले हुई थी और उसका एक डेढ़ साल का बच्चा है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चा गहरे शोक में हैं।

पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!