E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*प्रयागराज: PDA का कनिष्ठ लिपिक 8,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार*

प्रयागराज

*प्रयागराज: PDA का कनिष्ठ लिपिक 8,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार*

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) के कनिष्ठ लिपिक 52 वर्षीय अजय कुमार को एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन की टीम ने 8,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि अजय कुमार ने आवंटित प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के एवज में आवेदक से रिश्वत की मांग की थी।

गिरफ्तारी के बाद जब एंटी करप्शन की टीम आरोपी को लेकर जा रही थी, तभी PDA विभाग से जुड़े कुछ व्यक्तियों ने टीम पर हमला कर मारपीट की। अचानक हुए इस हमले से मौके पर हड़कंप मच गया, हालांकि टीम ने किसी तरह आरोपी को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया।

एंटी करप्शन विभाग ने घटना के संबंध में PDA के कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पूरे प्रकरण की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!