*कौशाम्बी: सामूहिक दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया*
सैनी, कौशाम्बी
*कौशाम्बी: सामूहिक दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया*
सैनी, कौशाम्बी

(उत्तर प्रदेश): सैनी थाना क्षेत्र की पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में आरोप सिद्ध न होने और शिकायत में झूठे तथ्य पाए जाने के बाद आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने एक व्यक्ति को फंसाने के इरादे से सामूहिक दुष्कर्म का फर्जी मामला दर्ज कराया था। जांच में साक्ष्य और गवाहों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि आरोप झूठे थे और मामला व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते दर्ज कराया गया था। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिखित कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम को निर्देश दिए थे कि जांच निष्पक्ष और साक्ष्य आधारित हो। उन्होंने कहा कि कानून का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि न्याय व्यवस्था पर आम जनता का विश्वास बना रहे।