E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशांबी में जिला उद्योग बन्धु एवं व्यापार बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न*

कौशांबी।

*कौशांबी में जिला उद्योग बन्धु एवं व्यापार बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न*

कौशांबी।
कौशांबी उदयन सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति एवं जिला व्यापार बन्धु समिति की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की। इस अवसर पर जिले के उद्यमियों एवं व्यापारियों ने अपने-अपने उद्योग एवं व्यापार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सुझावों को विस्तार से प्रस्तुत किया।

जिलाधिकारी ने उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर एवं समयबद्ध रूप से किया जाए, ताकि जिले में औद्योगिक विकास को गति मिल सके और व्यापारिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ हो।

बैठक में उद्योग विभाग, विद्युत विभाग, बैंक प्रतिनिधि, नगर निकाय अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि हर उद्यमी को एक पारदर्शी, सरल और सहयोगपूर्ण व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, जिससे निवेश और रोजगार के अवसरों में वृद्धि हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!