*माघ मेला के शुभारंभ एवं पौष पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं*
प्रयागराज
*माघ मेला के शुभारंभ एवं पौष पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं*

प्रयागराज पावन पौष पूर्णिमा के अवसर पर माघ मेला का भव्य शुभारंभ हो गया है। इस पवित्र अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों एवं देशभर से आए श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने तीर्थराज प्रयाग के पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने हेतु पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, सभी अखाड़ों एवं कल्पवासियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि माघ मेला भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का जीवंत स्वरूप है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माँ गंगा, माँ यमुना एवं माँ सरस्वती से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे सभी श्रद्धालुओं के मनोरथ पूर्ण करें और सभी को सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें।
राज्य सरकार द्वारा माघ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुचारु व्यवस्थाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि सभी श्रद्धालु आस्था और विश्वास के साथ इस पावन पर्व का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें।