*कौशाम्बी: सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का जल सत्याग्रह, पानी से भरे गड्ढों में बैठकर किया प्रदर्शन*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी: सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का जल सत्याग्रह, पानी से भरे गड्ढों में बैठकर किया प्रदर्शन*
कौशाम्बी। चायल तहसील क्षेत्र के पुरखास से नंदा का पुरवा मार्ग की जर्जर स्थिति और लंबे समय से सड़क निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को अनोखे अंदाज में जल सत्याग्रह शुरू कर दिया। समाजसेवी विनय सिंह पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर जलभराव वाले गड्ढों में बैठकर प्रदर्शन करने लगे और प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ पानी से भरे गड्ढों में बैठे रहे। उनका कहना था कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण रोजाना राहगीरों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में मार्ग पर जलभराव होने से आवागमन और भी कठिन हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग दो वर्ष पूर्व इस सड़क के निर्माण के लिए स्वीकृति मिलने के बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिसके चलते उन्हें जल सत्याग्रह का रास्ता अपनाना पड़ा।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर सड़क निर्माण शुरू कराने और क्षेत्रवासियों को राहत दिलाने की मांग की। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें


