*कौशांबी जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर से सचल विज्ञान प्रदर्शनी*
कौशांबी
*कौशांबी जिलाधिकारी*
कौशांबी द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर से सचल विज्ञान प्रदर्शनी
बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह सचल विज्ञान प्रदर्शनी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेगी, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि, जिज्ञासा एवं नवाचार की भावना को विकसित करना है। प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों को विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों, नवीन तकनीकों एवं प्रयोगों की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की पहल ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक वैज्ञानिक सोच से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी तथा उनके शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास को नई दिशा प्रदान करेगी। यह कार्यक्रम भविष्य में विद्यार्थियों के लिए विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में करियर निर्माण के अवसर भी सृजित करेगा।