*रिश्ता खून का… छोटे भाई प्रतीक यादव के शव को देखकर बिलख पड़े अखिलेश यादव*
लखनऊ
*रिश्ता खून का… छोटे भाई प्रतीक यादव के शव को देखकर बिलख पड़े अखिलेश यादव*
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन से गहरे सदमे में हैं। लखनऊ स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर जब उन्होंने अपने भाई का पार्थिव शरीर देखा तो वह भावुक हो उठे। इस दौरान मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। परिवार और करीबी लोगों के बीच वह बेहद सरल और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, “प्रतीक आज हमारे बीच नहीं है, यह बेहद दुखद है। वह जीवन में आगे बढ़ना चाहता था और हमेशा अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहता था।” उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है।प्रतीक यादव, भाजपा नेत्री Aparna Yadav के पति थे। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें। खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।