*चायल की नवनियुक्त एसडीएम प्रेरणा गौतम का विधायक प्रतिनिधियों ने किया स्वागत*
कौशाम्बी
*चायल की नवनियुक्त एसडीएम प्रेरणा गौतम का विधायक प्रतिनिधियों ने किया स्वागत*
कौशाम्बी। चायल तहसील की नवनियुक्त उपजिलाधिकारी (एसडीएम) प्रेरणा गौतम के कार्यभार ग्रहण करने के बाद उनसे शिष्टाचार मुलाकात करने वालों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में चायल विधायक पूजा पाल के प्रतिनिधि संतोष पाल एवं उमाकांत पाण्डेय ने तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधियों ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि एसडीएम प्रेरणा गौतम के नेतृत्व में चायल तहसील में पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी प्रशासन को नई गति मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी जताया।
वहीं, नवनियुक्त एसडीएम प्रेरणा गौतम ने स्वागत के लिए विधायक प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मिल सकें। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें


