*कौशांम्बी: पेड़ काटने के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला, गांव में सनसनी*
कौशाम्बी
*कौशांम्बी: पेड़ काटने के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला, गांव में सनसनी*
कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भेलखा गांव में पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन घायल को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
मृतक के परिजनों ने बड़े भाई राजा पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।