क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी: डीएम के आदेश पर खोदी गई कब्र, शव नहीं मिला; विवाहिता की मौत पर गहराया रहस्य*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी: डीएम के आदेश पर खोदी गई कब्र, शव नहीं मिला; विवाहिता की मौत पर गहराया रहस्य*

कौशाम्बी। जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल के आदेश पर रविवार को प्रशासन और पुलिस की टीम ने गंगा किनारे संदीपन स्नान घाट के पास एक कब्र की खुदाई कराई, लेकिन वहां से कोई शव बरामद नहीं हुआ। इसके बाद टीम वापस लौट गई।
जानकारी के अनुसार, मामला कोखराज थाना क्षेत्र के असवा गांव का है। मृतका सुमिला देवी (26 वर्ष) के मायके पक्ष का आरोप है कि 4 अप्रैल 2026 को उनकी हत्या कर शव को गायब कर दिया गया। इसी आशंका के आधार पर जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार, लेखपाल और पुलिस की मौजूदगी में कब्र की खुदाई कराई गई, लेकिन कब्र में शव नहीं मिला।
मायके पक्ष का कहना है कि अब तक इस मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज नहीं किया है। वहीं, ससुराल पक्ष विवाहिता की मौत को लेकर अलग-अलग कारण बता रहा है, जिससे मामले पर संदेह और गहरा गया है।
बताया गया कि पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बरइसा गांव निवासी रमेश चंद्र की पुत्री सुमिला देवी का विवाह 12 मई 2021 को असवा गांव निवासी लाल बहादुर के साथ हुआ था। मायके पक्ष का आरोप है कि विवाह के बाद दहेज की मांग को लेकर सुमिला को लगातार प्रताड़ित किया गया। प्रताड़ना से परेशान होकर वह करीब दो वर्ष तक मायके में रही। बाद में ससुराल लौटने के कुछ समय बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
फिलहाल कब्र से शव नहीं मिलने के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!