*कौशाम्बी घने कोहरे को देखते हुए NHAI और पुलिस ने चलाया अलर्ट अभियान, वाहनों में लगाए रेडियम*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी घने कोहरे को देखते हुए NHAI और पुलिस ने चलाया अलर्ट अभियान, वाहनों में लगाए रेडियम*

कौशाम्बी जिले में बढ़ते कोहरे और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए शनिवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और सैनी पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष जागरूकता व सुरक्षा अभियान चलाया।
इस दौरान हाईवे पर चलने वाले भारी व हल्के वाहनों में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए, ताकि कम दृश्यता के समय वाहन दूर से ही दिखाई दें और दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।
अभियान के तहत पुलिस और NHAI के कर्मचारियों ने वाहन चालकों को कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों की जानकारी दी। अधिकारियों ने चालकों से अपील की कि वे कम गति से वाहन चलाएं, फॉग लाइट का सही उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।
सैनी पुलिस के अनुसार, यह अभियान सर्दियों के मौसम में लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय कदम बताया।