E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*जौनपुर में दो सिपाहियों पर iPhone चोरी का आरोप, CCTV में कैद हुई घटना*

जौनपुर

*जौनपुर में दो सिपाहियों पर iPhone चोरी का आरोप, CCTV में कैद हुई घटना*

Oplus_131072

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित जेसीज चौराहे के एक मोबाइल शोरूम में दो सिपाहियों पर महंगा iPhone चोरी करने का आरोप लगा है। घटना 7 फरवरी की दोपहर की बताई जा रही है, जब दोनों सिपाही वर्दी में दुकान पर पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार, सिपाहियों ने शोरूम में iPhone 15 Pro Max देखने की बात कही। इसी दौरान कथित तौर पर उन्होंने मोबाइल को काउंटर के पीछे छिपा लिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया।
दुकान मालिक ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों से शिकायत की। शिकायत के बाद विभागीय कार्रवाई करते हुए दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही संबंधित मोबाइल बरामद कर शोरूम संचालक को वापस कर दिया गया है।
हालांकि, मामले में अब तक मुकदमा दर्ज न किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि जब आम नागरिक के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाता है, तो वर्दीधारियों के मामले में अलग रवैया क्यों अपनाया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की विभागीय जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!