क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद*

20कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पिपरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज उर्फ गोलू निवासी पेरई, थाना पिपरी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, पेरई गांव की एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव का ही सूरज उर्फ गोलू बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
तहरीर के आधार पर पिपरी पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मखऊपुर मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया।
विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!