*कौशाम्बी: दुबई में फंसे 7 युवकों ने लगाई वतन वापसी की गुहार, वीडियो जारी कर मांगी मदद*
कौशाम्बी

*कौशाम्बी: दुबई में फंसे 7 युवकों ने लगाई वतन वापसी की गुहार, वीडियो जारी कर मांगी मदद*
कौशाम्बी। जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अफजलपुर सांतों गांव के सात युवक पिछले चार महीनों से दुबई में फंसे होने का दावा करते हुए भारत वापसी की गुहार लगा रहे हैं। युवकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर प्रशासन और सरकार से मदद की अपील की है।
पीड़ित युवकों का आरोप है कि उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेजा गया था। उनका कहना है कि गांव के ही एक एजेंट पप्पू ने प्रत्येक युवक से करीब 85-85 हजार रुपये लेकर विदेश भेजा, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उन्हें न तो स्थायी रोजगार मिला और न ही किए गए वादों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
युवकों के अनुसार, शुरुआत में कुछ समय तक काम मिला, लेकिन पिछले चार महीनों से उनका काम पूरी तरह बंद है। आर्थिक तंगी के कारण उनके सामने भोजन और रहने की समस्या भी खड़ी हो गई है। उन्होंने बताया कि लगातार तनाव और परेशानियों के चलते उनकी तबीयत भी खराब हो रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवक भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से हस्तक्षेप कर सुरक्षित वतन वापसी सुनिश्चित कराने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे जल्द से जल्द अपने परिवारों के बीच लौटना चाहते हैं।
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा बनी हुई है। हालांकि, आरोपों के संबंध में संबंधित पक्ष का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।
