क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मौके से सुसाइड नोट मिलने का दावा, पुलिस जांच में जुटी*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मौके से सुसाइड नोट मिलने का दावा, पुलिस जांच में जुटी*

कौशाम्बी। जिले के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत भरवारी नगर पालिका के वार्ड नंबर 20 में सोमवार सुबह एक नवविवाहिता ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान शेफाली केसरवानी, पुत्री वीरेन्द्र केसरवानी, निवासी वार्ड नंबर 20, भरवारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शेफाली का विवाह 7 मई को प्रयागराज के फाफामऊ निवासी गोपाल केसरवानी, पुत्र कमल केसरवानी के साथ हुआ था।
मायके पक्ष का आरोप है कि विवाह के बाद से शेफाली को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। वहीं, घटना के बाद मौके से एक सुसाइड नोट मिलने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने सुसाइड नोट और मृतका का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
आत्महत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!