इलाहाबाद विश्वविद्यालय: समाजवादी छात्र सभा का ‘May I Help You’ अभियान, हजारों नवप्रवेशियों को सहयोग
प्रयागराज
इलाहाबाद विश्वविद्यालय: समाजवादी छात्र सभा का ‘May I Help You’ अभियान, हजारों नवप्रवेशियों को सहयोग
प्रयागराज

| 2 सितम्बर 2025 — इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रवेश भवन में चल रहे स्नातक (UG) दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान समाजवादी छात्र सभा (SFS) इकाई ने ‘May I Help You’ कार्यक्रम चलाकर नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की। संगठन के कार्यकर्ताओं ने काउंटर पर पहुँचकर फॉर्म भरने, दस्तावेज़ क्रमबद्ध करने, लाइन प्रबंधन और विभिन्न शैक्षणिक/प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी देने में मदद की।
इकाई अध्यक्ष गौरव गोंड ने कहा कि छात्र-छात्राओं की किसी भी समस्या के समाधान के लिए समाजवादी छात्र सभा 24,घंटे साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, “जब भी किसी छात्र को कठिनाई होगी, हमारी टीम सहयोग के लिए मौजूद रहेगी। साथ ही विश्वविद्यालय की सभी सुविधाओं और प्रक्रियाओं से नवप्रवेशियों को अवगत कराया जा रहा है।”
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने नवनिर्वाचित छात्रों को पुस्तकालय, छात्रावास, स्वास्थ्य सुविधाएँ, छात्र सहायता काउंटर, परिवहन, छात्रवृत्ति, और ऑनलाइन पोर्टल इत्यादि संबंधी जानकारी भी दी।
उपस्थित: इकाई महासचिव अस्तोष मार्य, आलोक तिवारी, अनुराग यादव, इष्ट देव, शुभम, सतेन्द्र गंगवार सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
आयोजनकर्ताओं के अनुसार, ‘May I Help You’ डेस्क दस्तावेज़ सत्यापन की पूरी अवधि में सक्रिय रहेगा ताकि अधिक से अधिक छात्रों को समय पर सहायता मिल सके।