E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी: संदीपन घाट पुलिस ने छिनैती की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी: संदीपन घाट पुलिस ने छिनैती की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार*

Oplus_131072

कौशाम्बी जिले के संदीपन घाट थाना पुलिस ने छिनैती की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अनुज कुमार और सुशील पाल के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छिनैती किए गए दो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।

गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व एक छात्र ने मोबाइल फोन छिनैती की शिकायत संदीपन घाट थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में की गई। उनके नेतृत्व में जिले भर में अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति आम जनमानस का भरोसा और मजबूत हुआ है। स्थानीय लोगों ने संदीपन घाट थाना पुलिस की सक्रियता और कार्यशैली की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!