*कौशाम्बी पिपरी पुलिस की बड़ी सफलता, बकरी चोरी और बच्ची से जबरन ले जाने के प्रयास का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी पिपरी पुलिस की बड़ी सफलता, बकरी चोरी और बच्ची से जबरन ले जाने के प्रयास का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार*
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पिपरी थाना प्रभारी विकास सिंह एवं चायल चौकी प्रभारी मनीष पाल के नेतृत्व में पुलिस ने बकरी चोरी और 8 वर्षीय बच्ची को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने के प्रयास की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को मोहम्मदपुर निवासी गीता देवी पत्नी स्वर्गीय सतवन ने तहरीर देकर बताया था कि उनकी 8 वर्षीय बेटी प्राथमिक विद्यालय जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात युवकों ने उसे जबरन वाहन पर बैठाकर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
वहीं दूसरी घटना में फतेहपुर सहावपुर निवासी राजरानी पत्नी स्वर्गीय लवकुश सरोज ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर के बाहर बंधी चार बकरियां अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। जांच के दौरान पता चला कि चोरी की गई बकरियों को लगभग 25 हजार रुपये में बेच दिया गया था।
मुखबिर की सूचना पर रविवार को पिपरी पुलिस ने गुगवां के बाग के पास से दो आरोपियों धीरेन्द्र कुमार पुत्र बैजनाथ एवं सरमन राजपूत पुत्र रामसरन, निवासी रसूलपुर, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल तथा बिक्री की रकम में से 5,250 रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।
